जेएमएम राज्य को अलग करने के नाम पर सिर्फ सौदा करने का काम किया : बाबूलाल.

Share
Link copied

Dumka, Shaurabh Sinha.

दुमका : मसलिया के हथियापाथर और फतेहपुर गांव का दौरा बाबुलाल मरांडी, सांसद सुनील सोरेन एवं भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता मिस्फिका हसन किया. इस दौरान भाजपा प्रत्याशी डॉ लुईस मरांडी के पक्ष में लोगों से वोट की अपील की. इस मौके पर बाबुलाल मरांडी ने हेमंत सरकार एवं परिवार पर जमकर निशाना साधा. श्री मरांडी ने कहा कि झामुमों एक ही परिवार की पार्टी है. संथाल परगना के लोगों को कब मौका मिलेगा. कहा कि हेमंत सोरेन सिर्फ घर के लोगों को प्रत्याशी बनाएंगे.

श्री मरांडी ने कहा कि जेएमएम, शिबू सोरेन और हेमंत सोरेन कहते है कि झारखंड अलग राज्य के लिए उन्होंने संघर्ष किया. पर सच तो ये है कि अलग राज्य का संघर्ष जयपाल सिंह मुंडा के जमाने से हो रहा है. जेएमएम ने दिल्ली में नरसिंमा राव सरकार और बिहार के लालू यादव की सरकार ने अलग राज्य के नाम पर सिर्फ सौदा करने का काम किया है, साथ ही उन्होंने कहा कि झारखंड अगर आज अलग हो पाया तो सिर्फ भाजपा और अटल बिहारी वाजपेयी की वजह से.

इस दौरान बाबुलाल मरांडी ने अपने 28 महिने के मुख्यमंत्री कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि हमने अपने कार्यकाल में बरोजगारों को रोजगार देने का काम किया. बेरोजगार युवाओं के बीच बस बांटे जिसकी जानकारी आपलोगों को भी है..

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow