झारखण्ड बिहार का सुप्रीम कमांडर किशन दा को झारखण्ड पुलिस ने किया गिरफ्तार ! एक करोड़ रूपये का था इनाम ।

झारखण्ड बिहार का सुप्रीम कमांडर किशन दा को झारखण्ड पुलिस ने किया गिरफ्तार ! एक करोड़ रूपये का था इनाम ।

Share
Link copied

अनुशील ओझा

झारखंड पुलिस एक बहुत बड़ी कामयाबी हाँथ लगी है।  सूत्रों के मुताबिक ये सफलता अभी  तक की सबसे बड़ी सफलताओ में से एक मानी  जाएगी। दरअसल खबर है की पुलिस ने एक करोड़ के इनामी नक्सली कमांडर प्रशांत बोस ऊर्फ किशन दा और उसकी पत्नी शीला मरांडी को सरायकेला से गिरफ्तार किया है. प्रशांत बोस माओवादियों के पोलित ब्यूरो का सदस्य है.

सूत्रों ने मुताबिक पुलिस प्रशांत बोस से गुप्त  ठिकाने पर पूछताछ कर रही है. खबर ये भी है की प्रशांत बोस झारखंड-बिहार में नक्सलियों का सबसे ऊपर के ओहदे में है।   पुलिस सूत्रों के मुताबिक  कि वह इलाज के लिये पत्नी के साथ सरायकेला आया था. जिसकी सूचना इंटेलीजेंस ब्यूरो तक पहुंची थी  जिसके बाद एक टीम बनाकर सरायकेला पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। हलाकि अभी तक पुलिस के किसी भी अधिकारी ने इस मामले पर आधिकरिक पुष्टि नहीं की है। 

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow