20250717 071740

बालटाल मार्ग पर भूस्खलन: अमरनाथ यात्रा स्थगित, एक श्रद्धालु की।मौत, 8 घायल

जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के कारण अमरनाथ यात्रा को एक बार फिर झटका लगा है। बुधवार को बालटाल मार्ग के रेलपथरी क्षेत्र में भूस्खलन और मडस्लाइड की घटना में एक श्रद्धालु की मृत्यु हो गई, जबकि 8 अन्य तीर्थयात्री घायल हो गए। इस घटना के बाद प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से गुरुवार, 17 जुलाई 2025 को अमरनाथ यात्रा को स्थगित कर दिया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के अनुसार, रेलपथरी के पास जेड मोड़ पर भारी बारिश के कारण पहाड़ से मलबा और पानी यात्रा मार्ग पर आ गया, जिससे बालटाल ट्रैक पूरी तरह बाधित हो गया। इस हादसे में राजस्थान की 55 वर्षीय तीर्थयात्री सोना बाई की मृत्यु हो गई। घायल यात्रियों को तुरंत नजदीकी चिकित्सा केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। माउंटेन रेस्क्यू टीम (एमआरटी) ने सैकड़ों तीर्थयात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

मौसम विभाग के भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए प्रशासन ने जम्मू से यात्रियों के नए जत्थे को रवाना न करने का फैसला किया है। बालटाल और पहलगाम मार्गों पर मरम्मत और रखरखाव का कार्य शुरू कर दिया गया है, और मौसम साफ होने के बाद ही यात्रा फिर से शुरू की जाएगी।

अमरनाथ यात्रा, जो 3 जुलाई 2025 से शुरू हुई थी, इस साल लाखों श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रही है। प्रशासन और सुरक्षा बल यात्रियों की सुरक्षा के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। यात्रियों से अपील की गई है कि वे मौसम संबंधी अपडेट्स और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Share via
Share via