Major announcement by CPI(ML): Party to vote in favor of the INDIA alliance in the Jharkhand Rajya Sabha election.

भाकपा माले का बड़ा ऐलान: झारखंड राज्यसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के पक्ष में मतदान करेगी पार्टी

Major announcement by CPI(ML): Party to vote in favor of the INDIA alliance in the Jharkhand Rajya Sabha election.
Major announcement by CPI(ML): Party to vote in favor of the INDIA alliance in the Jharkhand Rajya Sabha election.

रांची : झारखंड में आगामी 18 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में आज रांची में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने पार्टी का रुख स्पष्ट करते हुए कहा कि भाकपा माले के सभी विधायक इंडिया गठबंधन के पक्ष में मतदान करेंगे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि झारखंड की जनता ने विधानसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ जनादेश दिया था, ऐसे में राज्यसभा चुनाव में भी विधायकों को उसी भावना के अनुरूप मतदान करना चाहिए। उन्होंने बताया कि कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा ने भी पार्टी नेताओं से मुलाकात कर समर्थन की अपील की है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में दीपांकर भट्टाचार्य ने केवल राज्यसभा चुनाव ही नहीं, बल्कि कई राष्ट्रीय मुद्दों पर भी केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि नीट परीक्षा प्रश्न पत्र लीक मामले में शिक्षा मंत्री को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए। महंगाई के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को सभी दलों की बैठक बुलाकर ठोस समाधान निकालना चाहिए।

एसआईआर (SIR) प्रक्रिया को लेकर उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि किसी भी मतदाता का नाम झारखंड से नहीं कटने दिया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि गिरिडीह जिले के बगोदर विधानसभा क्षेत्र में ही करीब 1.40 लाख मतदाताओं के नाम हटाए जाने की सूचना सामने आई है, जो गंभीर मामला है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now