Major decision at Ram Mandir Trust meeting: Champat Rai's resignation accepted; deliberations held on Anil Mishra's future.

राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में बड़ा फैसला: चंपत राय का इस्तीफा मंजूर, अनिल मिश्रा के भविष्य पर मंथन

Share
Link copied
Major decision at Ram Mandir Trust meeting: Champat Rai's resignation accepted; deliberations held on Anil Mishra's future.
Major decision at Ram Mandir Trust meeting: Champat Rai’s resignation accepted; deliberations held on Anil Mishra’s future.

अयोध्या : श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक सोमवार दोपहर 3 बजे से अयोध्या में शुरू हुई। बैठक के दौरान ट्रस्ट से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। सूत्रों के अनुसार, ट्रस्ट ने महासचिव चंपत राय का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। हालांकि, चंपत राय स्वयं इस बैठक में शामिल नहीं हुए।

बैठक के दौरान एक और घटनाक्रम सामने आया। ट्रस्ट के विशेष आमंत्रित सदस्य गोपाल राव बैठक स्थल तक पहुंचे, लेकिन उन्हें बैठक में शामिल होने की अनुमति नहीं दी गई। बताया गया कि ट्रस्ट के सदस्यों ने उन्हें बाहर जाने के लिए कहा, जिसके बाद वे वहां से लौट गए।

सूत्रों का कहना है कि चंपत राय का इस्तीफा स्वीकार किए जाने के बाद अब ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा के इस्तीफे को लेकर भी विचार-विमर्श कर रहे हैं। इस मुद्दे पर अंतिम निर्णय को लेकर बैठक में चर्चा जारी है।

बैठक में राम मंदिर से जुड़े प्रशासनिक और विकास कार्यों सहित कई महत्वपूर्ण विषय एजेंडे में शामिल हैं। ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि महाराज बैठक शुरू होने से पहले राम मंदिर परिसर पहुंचे और बैठक में हिस्सा लिया। सूत्रों के मुताबिक, बैठक समाप्त होने के बाद ट्रस्ट की ओर से लिए गए फैसलों की आधिकारिक जानकारी प्रेस को दी जा सकती है।

बैठक को देखते हुए अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। मंदिर परिसर और आसपास के इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। बैरिकेडिंग कर चारपहिया वाहनों की आवाजाही को भी नियंत्रित किया गया, ताकि बैठक शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न हो सके।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।