गढ़वा पुलिस लाइन में किया गया मैराथन दौड़ का आयोजन.

Share
Link copied

Garhwa, V K Pandey.

गढ़वा : गढ़वा में पुलिस स्मरण दिवस के दूसरे दिन आज गढ़वा पुलिस लाइन में मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में एसपी सहित जिले के तमाम पुलिस अधिकारियों ने पुलिस लाइन से लेकर गढ़वा शहर तक 5 किलोमीटर की लंबी दौड़ लगाई.

गढ़वा पुलिस लाइन में किया गया मैराथन दौड़ का आयोजन.

गौरतलब है कि पुलिस द्वारा पुलिस स्मरण दिवस 21 से 31 अक्टूबर तक मनाया जा रहा है, इसी के तहत आज दूसरे दिन मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया है. एसपी गढ़वा ने बताया की शहीदों के सम्मान में मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया था, जो पुलिस लाइन से लेकर शहर के रंका चौक तक दौड़ लगाई गई, जिसमें जिले के पुलिस अधिकारी शामिल हुए. शामिल हुए पुलिस अधिकारियों में गढ़वा एसडीपीओ, मुख्यालय डीएसपी, थाना प्रभारी, इंस्पेक्टर और मेजर सहित पुलिस के छोटे बड़े अधिकारी सभी नें इस दौर में भाग लिया.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow