मजदुर की हैदराबाद में मौत, शोक में डूबा पूरा परिवार. 

Share
Link copied

Giridih, Dinesh.

गिरिडीह : बगोदर थाना क्षेत्र के हसला ग्राम के प्रवासी मजदूर राजेंद्र ठाकुर पिता नागेश्वर ठाकुर की हैदराबाद मे सोमवार को कार्य के दौरान मौत हो गई। घटना की सुचना मिलते ही माता पिता तथा पूरे परिजनो की रो रो कर बुरा हाल हो गया वही पूरा गांव का माहौल गमगीन बना हुआ है।  बताया जाता है की मृतक मजदूर  केआइसीपीएल कंपनी मे  खलासी के रूप में कार्यरत था तथा कुछ पहले ही रोजी रोटी की तलाश में हैदराबाद गया हुवा था जहाँ उसे हैदराबाद की कम्पनी केआइसीपीएल में खलाशी का कार्य मिला था।   
 
घटना की सूचना पर बगोदर विधायक विनोद कुमार सिंह आज मृतक के घर पहुँचकर शोक संवेदना व्यक्त किये और पीड़ित परिजनों को ढाढ़स बंधाया साथ ही श्री सिंह ने परिवार को कंपनी से उचित मुआवजा दिलाने के लिए हर संभव मदद का आश्वाशन दिया। विधायक के साथ बगोदर प्रमुख मुस्ताक अंसारी, रामेश्वर यादव, राजकुमार रवानी, ओमप्रकाश यादव आदि थे।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow