राष्ट्रपति के प्रस्तावित रांची दौरे एवं CGL सफल अभ्यर्थियों के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम की तैयारियों पर बैठक

राष्ट्रपति के प्रस्तावित रांची दौरे एवं CGL सफल अभ्यर्थियों के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम की तैयारियों पर बैठक

Share
Link copied

रांची : उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में जिला कार्यालय कक्ष में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के प्रस्तावित रांची परिभ्रमण तथा 30 दिसंबर 2025 को मोरहाबादी मैदान में आयोजित Combined Graduate Level (CGL) परीक्षा के सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम की तैयारियां सुनिश्चित करना था।

उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दोनों कार्यक्रमों का आयोजन सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित तरीके से हो। विशेष रूप से CGL नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के लिए मोरहाबादी मैदान में निम्नलिखित व्यवस्थाओं पर जोर दिया गया:

* मंच, पंडाल, बैठने की व्यवस्था, बैरिकेडिंग तथा प्रवेश-निकास मार्ग की समुचित योजना।

* पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी निगरानी एवं कंट्रोल रूम की स्थापना।

* यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था तथा वैकल्पिक मार्गों का निर्धारण।

* एंबुलेंस, मेडिकल टीम, प्राथमिक उपचार केंद्र एवं फायर सेफ्टी की व्यवस्था।

* पेयजल, स्वच्छता, प्रकाश एवं अन्य नागरिक सुविधाओं की उपलब्धता।

राष्ट्रपति के प्रस्तावित परिभ्रमण को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा, प्रोटोकॉल, यातायात नियंत्रण, मार्ग व्यवस्था तथा समन्वय संबंधी सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने कहा कि यह कार्यक्रम अत्यंत महत्वपूर्ण हैं, इसलिए सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें तथा तैयारियां उच्चतम मानकों पर सुनिश्चित की जाएं।

बैठक में उप विकास आयुक्त सौरभ कुमार भुवनिया, वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन, पुलिस अधीक्षक (नगर) पारस राणा, पुलिस अधीक्षक (यातायात) राकेश सिंह, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) प्रवीण पुष्कर, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) राजेश्वरनाथ आलोक, अनुमंडल पदाधिकारी सदर उत्कर्ष कुमार, उप समाहर्ता नजारत सुदेश कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी अखिलेश कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी उर्वशी पांडेय, जिला शिक्षा पदाधिकारी विनय कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज तथा अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow