कर्रा में उग्रवादियों का तांडव: निर्माण मशीन फूंकी, फायरिंग से दहशत—PLFI ने ली जिम्मेदारी

कर्रा में उग्रवादियों का तांडव: निर्माण मशीन फूंकी, फायरिंग से दहशत—PLFI ने ली जिम्मेदारी

militants-rampage-in-karra

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची/खूंटी : गुरुवार देर रात कर्रा क्षेत्र में हथियारबंद उग्रवादियों ने जमकर उत्पात मचाया। निर्माण कार्य में लगी एक मशीन को आग के हवाले कर दिया गया, वहीं दहशत फैलाने के लिए कई राउंड फायरिंग भी की गई। घटना के बाद पूरे इलाके में भय का माहौल बन गया है।

घटना स्थल से प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई (PLFI) के नाम का पर्चा बरामद हुआ है। पर्चे में संगठन के सदस्य अमृत होरो ने इस वारदात की जिम्मेदारी ली है। इसमें कहा गया है कि बिना संगठन से बातचीत किए निर्माण कार्य कराया जा रहा था, जिसके विरोध में इस घटना को अंजाम दिया गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, रात में अचानक गोलियों की आवाज सुनाई दी, जिससे अफरा-तफरी मच गई। लोग डर के कारण घरों से बाहर नहीं निकले। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now