20250529 150628

धनबाद: महुदा की सिंगड़ा बस्ती में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार, देखें वीडियो

धनबाद: महुदा की सिंगड़ा बस्ती में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार
धनबाद, 29 मई : झारखंड एटीएस और पश्चिम बंगाल पुलिस की संयुक्त टीम ने बुधवार रात धनबाद के महुदा थाना क्षेत्र की सिंगड़ा बस्ती में छापेमारी कर एक अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश किया। इस कार्रवाई में मास्टरमाइंड मुर्शीद अंसारी सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें चार कारीगर बिहार के मुंगेर जिले के हैं, जो हथियार निर्माण में तकनीकी रूप से दक्ष हैं। मुर्शीद की पत्नी हीना परवीन को भी हिरासत में लिया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
  •                   हथियार जप्त कर ले जाती पुलिस

पुलिस ने छापेमारी के दौरान डेढ़ दर्जन निर्मित और 70-80 अर्धनिर्मित पिस्तौल, गोलियां, बैरल, लेथ मशीन, ड्रिल मशीन, ग्रुप कटर, गेज, हेक्सा ब्लेड, और हथियार निर्माण में प्रयुक्त लोहा, तांबा, पीतल जैसे कच्चे माल बरामद किए। यह फैक्ट्री मुर्शीद अंसारी के घर से एक गली पार स्थित एक झोपड़ी में संचालित हो रही थी।
जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल में हुई एक आपराधिक घटना में सिंगड़ा बस्ती में बने पिस्तौल के इस्तेमाल की सूचना मिली थी। अपराधी के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर बंगाल पुलिस ने जांच शुरू की, जो झारखंड तक पहुंची। इसके बाद स्थानीय महुदा पुलिस और झारखंड एटीएस के साथ मिलकर यह संयुक्त कार्रवाई की गई।
पुलिस अब इस मामले में हथियारों की सप्लाई चेन और इसके पीछे शामिल अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है। यह कार्रवाई अवैध हथियारों के निर्माण और तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।

Share via
Share via