कुख्यात अपराधी मयंक सिंह रांची लाया गया, कोर्ट में किया जाएगा पेश
रांची: झारखंड के मोस्ट वांटेड अपराधी मयंक सिंह को आखिरकार पकड़ लिया गया है। उसे अजरबैजान से गिरफ्तार कर झारखंड एटीएस की टीम रांची लेकर आई है। मयंक सिंह को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा, जिसके बाद एटीएस की टीम उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।
जानकारी के अनुसार, मयंक सिंह के खिलाफ झारखंड के विभिन्न थानों में कुल 48 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें कई गंभीर अपराध शामिल हैं। झारखंड एटीएस के एसपी ऋषभ झा ने खुद अजरबैजान जाकर मयंक सिंह को हिरासत में लिया और उसे रांची लाया।
एटीएस अब मयंक सिंह से पूछताछ कर उसके आपराधिक नेटवर्क और अन्य गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटाएगी। इस गिरफ्तारी को झारखंड पुलिस और एटीएस की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।

















