पंचायत चुनाव से पहले सरकार जाति प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया शुरू करे : अमर कुमार बाउरी

पंचायत चुनाव से पहले सरकार जाति प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया शुरू करे : अमर कुमार बाउरी

अनुशील ओझा ,भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक प्रदेश अध्यक्ष अमर कुमार बाउरी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य रूप से वाराणसी में सम्पन्न हुए भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक में तय हुए कार्य योजना को झारखंड प्रदेश में लागू करने पर वविशेष चर्चा हुई। वहीं संगठन को मजबूत करने, आगामी कार्ययोजना पर चर्चा, पिछले दो वर्षों के मोर्चा के कार्यकाल की समीक्षा, आगामी आन्दोलन की रूपरेखा आदि पर चर्चा हुई। 
इन्हे भी पढ़े :- अरगड्डा क्षेत्र में सर्तकता जागरूकता सप्ताह का समारोह पूर्वक हुआ शुभारंभ, भ्र्ष्टाचार उन्मूलन की ली गयी शपथ
बैठक की जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि राज्य में पंचायत चुनाव होने है, ऐसे में कई सीट अनुसूचित जाति की आरक्षित है। लेकिन राज्य में जाति प्रमाणपत्र नही बनने से प्रत्याशियों को काफी परेशानी होने वाली है। वहीं जाति प्रमाणपत्र नही बनने से वैसे युवाओं को भी दिक्कत आ रही है जिन्हें नौकरी में आरक्षण का लाभ लेना है। लेकिन राज्य सरकार इस दिशा में कोई पहल नही कर रही। 
इन्हे भी पढ़े :- सीबीआई की चार्जशीट में खुलासा, होशो-हवास में लखन और राहुल ने मारी थी टक्कर !
आगामी आंदोलन के विषय पर उन्होंने कहा कि राज्य की विधि व्यस्था ध्वस्त हो गयी है। आये दिन हत्या, दुष्कर्म, लूट, छिनतई की घटना हो रही है। लेकिन सरकार अपराध पर लगाम लगाने में असफल है। इन सभी विषय को लेकर भी पार्टी आने वाले दिनों में आंदोलन करने पर विचार कर रही है। 
इन्हे भी पढ़े :- किया लॉकडॉन का उल्लंघन 6 दुकानों को जारी की गई नोटिस

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Share via
Share via