फरार बलात्कारी गिरफ्तार पुलिस को कई दिनों से तलाश में थी.

Share
Link copied

Garhwa, V K Pandey.

गढ़वा : पुलिस अधीक्षक गढ़वा के निर्देशानुसार महिला थाना गढ़वा कांड संख्या 43/20 दिनांक10/12/20 का प्राथमिकी अभियुक्त राज कुमार उम्र करीब 19 वर्ष पिता सुरेंद्र भुइयां ग्राम छतरपुर थाना व जिला गढ़वा को छापामारी कर आज गिरफ्तार किया गया। इस कांड का आरोपी राज कुमार भुईयां एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार करके कई दिनों से फरार चल रहा था। पुलिस द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार करने के लिए लगातार अलग अलग जगहों पर छापामारी की जा रही थी। कल रात्रि के करीब 10 बजे पुलिस को सूचना मिली कि अभियुक्त राज कुमार भुईयां गढ़वा के रंका मोड़ पर देखा गया है।

सूचना मिलते ही पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंच कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त को आज उचित पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में भेजा गया। पुलिस अधीक्षक गढ़वा का सख्त निर्देश है कि किसी भी तरह के अपराधियों को बख्शा नही जाएगा और महिलाओं के साथ हो रहे अपराध को बिल्कुल भी बर्दाश्त नही किया जाएगा।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow