Police association demands arrest of MLA Jairam Mahto; issues five-day ultimatum.

पुलिस एसोसिएशन ने विधायक जयराम महतो की गिरफ्तारी की मांग की, पांच दिन का अल्टीमेटम

Share
Link copied
Police association demands arrest of MLA Jairam Mahto; issues five-day ultimatum.
Police association demands arrest of MLA Jairam Mahto; issues five-day ultimatum.

रांची: झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने धनबाद के बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार के साथ कथित दुर्व्यवहार और धमकी के मामले में डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो की गिरफ्तारी की मांग की है। एसोसिएशन ने इस संबंध में पुलिस महासंघ को पत्र भेजकर मामले में अपने स्तर से ठोस कार्रवाई की मांग की है।

एसोसिएशन के अनुसार, 21 अगस्त 2026 की रात विधायक जयराम कुमार महतो ने अपने मोबाइल नंबर से बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार को व्हाट्सऐप कॉल किया और कथित तौर पर गाली-गलौज करते हुए धमकी दी। आरोप है कि विधायक ने सरकार बदलने और थाना बदलने की बात कहते हुए थाना प्रभारी को नौकरी से बर्खास्त कराने तथा ड्यूटी से सबक सिखाने की धमकी दी।

Baba new 1
Advertisement

पत्र में कहा गया है कि इसके बाद विधायक अपने समर्थकों के साथ बरवाअड्डा थाना पहुंचे और थाना प्रभारी के कार्यालय कक्ष में कथित रूप से अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया। एसोसिएशन ने आरोप लगाया है कि इस दौरान थाना प्रभारी के साथ दुर्व्यवहार किया गया और नाम पट्टिका भी तोड़ी गई।

घटना के संबंध में बरवाअड्डा थाना में कांड संख्या 146/26, दिनांक 22 अगस्त 2026 दर्ज किया गया है। पत्र के मुताबिक, मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 221, 224, 132, 351(2), 352 एवं 3(5) के तहत विधायक जयराम कुमार महतो समेत 10 तथा 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Kashmir
advertisement

झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने मांग की है कि प्राथमिकी में नामजद विधायक जयराम कुमार महतो एवं अन्य आरोपियों की पांच दिनों के भीतर गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। एसोसिएशन ने कहा है कि गिरफ्तारी में विलंब होने पर राज्यभर के पुलिसकर्मी अपने पदाधिकारियों और सदस्यों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

RKDF
advertisement

एसोसिएशन ने यह भी कहा कि विधायक की ओर से सोशल मीडिया और प्रेस के माध्यम से पुलिसकर्मियों के प्रति कथित अमर्यादित भाषा के इस्तेमाल तथा लगातार बयानबाजी से पुलिस पदाधिकारियों और कर्मचारियों के सम्मान एवं गरिमा को ठेस पहुंच रही है।

एसोसिएशन ने पुलिस महासंघ से मामले में हस्तक्षेप करते हुए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है। पत्र में कहा गया है कि मांग पूरी नहीं होने पर पुलिसकर्मी काला बिल्ला लगाकर विरोध जताने तथा आगे आंदोलनात्मक कदम उठाने पर विचार करेंगे।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।