कोई घूस मांगे तो इस नंबर पर कॉल कर लीजिये हेल्प, DGP ने जारी किया मोबाइल नंबर

कोई घूस मांगे तो इस नंबर पर कॉल कर लीजिये हेल्प, DGP ने जारी किया मोबाइल नंबर

Share
Link copied

 

बीते सालों में जिस तरह झारखंड में एंटी करप्शन ब्यूरो ने अधिकारियों को घूस लेते पकड़ा है उसके बाद झारखंड में अब भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने की तैयारी तेज हो गई है। डीजीपी अनुराग गुप्ता ने आम जनता से अपील की है कि वे रिश्वत लेने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की शिकायत करें।

उन्होंने भरोसा दिलाया है कि शिकायतकर्ता की पहचान गुप्त रखी जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी। झारखंड के सरकारी दफ्तरों में, जहां रिश्वतखोरी की संभावना ज्यादा होती है, वहां एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा हेल्पलाइन बोर्ड लगाए जाएंगे। अगले एक हफ्ते में ये बोर्ड सभी प्रमुख दफ्तरों में लग जाएंगे। इन पर हेल्पलाइन नंबर दिए जाएंगे, जिन पर लोग रिश्वतखोरी की शिकायत कर सकेंगे।

डीजीपी अनुराग गुप्ता ने बताया कि लोग *9431105678, 06512710001 या 1064* पर कॉल करके घूसखोरी की जानकारी दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि अधिकतर लोग शिकायत तो करते हैं, लेकिन दोषी को पकड़वाने के लिए आगे नहीं आते। उन्होंने सभी से अपील की है कि भ्रष्ट अधिकारियों को बेनकाब करने में सहयोग करें। डीजीपी ने यह भी आश्वासन दिया है कि शिकायतकर्ता की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी। उन्होंने जनता से कहा है कि बिना डर के भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी आवाज उठाएं और झारखंड को घूसखोरी से मुक्त बनाने में मदद करें।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow