20260424 202752

महिला आक्रोश मार्च को लेकर सियासत गरम, हजारों महिलाओं के जुटने की तैयारी

रांची : केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने राजधानी रांची में शनिवार को प्रस्तावित महिला आक्रोश मार्च को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन स्वतः स्फूर्त है और इसमें हजारों की संख्या में महिलाएं शामिल होकर अपनी ताकत का प्रदर्शन करेंगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उन्होंने बताया कि सुबह 10 बजे से मोराबादी मैदान से अल्बर्ट एक्का चौक तक पदयात्रा के रूप में यह आक्रोश मार्च निकाला जाएगा, जिसमें महिलाओं के साथ आम नागरिकों की भी भागीदारी रहेगी। अन्नपूर्णा देवी ने सभी महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि वे किसी भी दल या संगठन से जुड़ी हों, अपने अधिकार, सम्मान और सुरक्षा के लिए एकजुट होकर आवाज उठाएं। उन्होंने कहा कि इस मार्च के जरिए महिला विरोधी ताकतों को नारी शक्ति का एहसास कराया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री ने महिला आरक्षण बिल (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) को लेकर विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस, झामुमो और राष्ट्रीय जनता दल का महिला विरोधी चेहरा उजागर हो चुका है। उन्होंने कहा कि इन दलों की नीतियों के कारण संसद के विशेष सत्र में महिला आरक्षण बिल पारित नहीं हो सका, जिससे देशभर की महिलाओं में आक्रोश है।

अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि झारखंड की महिलाएं अब चुप नहीं बैठेंगी और अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर उतरकर विरोध दर्ज करेंगी। उन्होंने दावा किया कि इस मार्च में बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी होगी और यह आंदोलन राज्य की राजनीति में बड़ा संदेश देगा।

उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने महिलाओं को अधिकार देने का अवसर दिया था, लेकिन विपक्ष ने उसे बाधित करने का काम किया।

Share via
Share via