चोरी की गई स्कूटी बरामद, मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार

चोरी की गई स्कूटी बरामद, मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार

शंभू कुमार सिंह 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिमडेगा : जलडेगा (बांसजोर ओपी) थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी की गई स्कूटी बरामद कर ली है और मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में एसडीपीओ बैजू उरांव ने प्रेस वार्ता कर पूरी जानकारी साझा की।

पुलिस के अनुसार, बेंदोपानी निवासी सेम टोपनो ने 18 अप्रैल 2026 को अपनी स्कूटी (होंडा डियो, रजिस्ट्रेशन नंबर JH01BH8537) के लमडेगा चौक से चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर जलडेगा (बांसजोर ओपी) थाना कांड संख्या 28/26 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान 24 अप्रैल 2026 को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एदेलबेड़ निवासी अर्जुन सिंह उर्फ मादा चोरी की गई स्कूटी के साथ देखा गया है। सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस टीम ने छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने स्कूटी चोरी करने की बात स्वीकार कर ली।

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने बोंगेरा-एदेलबेड़ा जंगल से चोरी की गई स्कूटी बरामद कर ली। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। बरामद वाहन को भी जब्त कर लिया गया है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now