vote

Ramgarh Upchunav :-सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, हेल्पलाइन नंबर जारी, चुनावी मैदान में 18 प्रत्याशी

Ramgarh Upchunav

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Drishti  Now  Ranchi

रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव आज है। सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू हो गयी है। कांग्रेस, बीजेपी-आजसू संयुक्त उम्मीदवार सहित 18 प्रत्याशी चुनावी मैदान में किस्मत आजमा रहे हैं। मतदान सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक चलेगा। वहीं काउंटिंग 2 मार्च को की जाएगी। रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के इस उपचुनाव के लिए 405 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 244 मतदान केंद्र अति संवेदनशील, 114 संवेदनशील व 47 सामान्य मतदान केंद्र हैं।

नौ बजे तक 15.19 फीसदी पड़े वोट

रामगढ़ उपचुनाव में वोटिंग की रफ्तार सुबह से कम है। 9 बजे तक उपचुनाव में लगभग 15.19 फीसदी मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया है। इसके साथ ही विभिन्न बूथों में मतदान जारी है।नौ बजे तक 15.19 फीसदी पड़े वोट

बूथ संख्या 405 में लोगों की मतदाताओं की लाइन

उपचुनाव में मतदान के लिए शहरी क्षेत्र के 405 मतदान केंद्र में मतदाताओं की भीड़ उमड़ रही है। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगी हुई हैं।

बूथ संख्या 405 में मतदाताओं की लगी लंबी कतार

मतदान में महिलाओं का दिख रहा उत्साह

सुबह सात बजे से चल रहे मतदान की प्रक्रिया में महिलाओं की खासी भागीदारी देखने को मिल रही है। वहीं विभिन्न बूथों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। अतिसंवदेनशील बूथों में विशेष नजर रखा जा रहा है। लगभग सभी बूथों में समय से मतदान शुरू हुआ। केवल बूथ नंबर 222 में मशीन खराब होने के कारण एक घंटा देर से वोटिंग शुरू हुई।

महिलाओं के लिए विशेष पिंक बूथ
रामगढ़ उपचुनाव में महिला वोटरों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने को लेकर जागरूक करने के लिए पिंक बूथ भी बनाए गए हैं। इन बूथों पर महिलाओं की सहायता के लिए महिला सुरक्षाकर्मी नियुक्त किए गए हैं। साथ ही उनके लिए सेल्फी जोन और हेल्प डेस्क भी बना हुआ है।

महिला स्पेशल पिंक बूथ में बना सेल्फी जोन

मतदान में हो रही गड़बड़ी की यहां करें शिकायत
प्रशासन की ओर से नंबर जारी किए गए हैं। इन नंबरों पर शिकायत दर्ज कराया जा सकता है। रामगढ़ कॉलेज में स्ट्रांग रूम और काउंटिंग हॉल बनाये गये हैं। दो मार्च को मतगणना यहीं की जाएगी। जिला स्तर पर कंट्रोल रूम 24 घंटे संचालित है। उपचुनाव और मतदान में किसी तरह की परेशानी या धांधली हो, तो आप 06553 261 522/ 9973314112 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

मतदाताओं के लिए व्हील चेयर की भी है व्यवस्था

दो हजार से अधिक कर्मचारी कराएंगे मतदान
रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव के मतदान के लिए दो हजार से अधिक मतदानकर्मी लगाए गए हैं। इनमें 2025 मतदान कर्मी, 69 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 63 माइक्रो ऑब्जर्वर की नियुक्ति की गयी है। रामगढ़ जिले के चार प्रखंड के कुल 233 भवनों में 405 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। रामगढ़ प्रखंड में 118, दुलमी प्रखंड में 64, चितरपुर प्रखंड में 70 एवं गोला प्रखंड में 153 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वहीं 55 सेक्टर व 10 क्लस्टर बनाए गए हैं।

chunav in ramgarh today 1677465667

तीन लाख से अधिक मतदाता करेंगे उम्मीदवारों के किस्मत का फैसला
रामगढ़ उपचुनाव में कुल 405 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। जिसमें 62 शहरी और 343 ग्रामीण हैं। वहीं 335734 कुल मतदाता हैं जिसमें 173550 पुरुष और 162184 महिला हैं। मतदान के लिए बनाए गए सभी बूथों पर पीने की पानी, हेल्प डेस्क, शौचालय, आदि की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही वेब कैम के जरिए राज्य स्तरीय और केंद्र स्तरीय मॉनिटरिंग भी की जा रही है। निर्वाचन आयोग द्वारा स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान हेतु सभी पुख्ता इंतजाम किये गए हैं।

 

हमारे व्हाट्सप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पे क्लिक करे :-

https://chat.whatsapp.com/KgR5pCpPDa65iYZy1qW9jo

 

Share via
Share via