20251204 203832

रांची जिला प्रशासन की पहल : बढ़ती ठंड से राहत के लिए अलाव की व्यापक व्यवस्था

रांची : जिला जनसम्पर्क कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, लगातार गिरते पारे और कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने आम जनता विशेषकर जरूरतमंद लोगों को राहत पहुँचाने के लिए पूरे जिले में अलाव की व्यापक व्यवस्था की है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि ठंड से किसी भी नागरिक को कोई असुविधा न हो, यह जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उनके निर्देश पर जिले के शहरी तथा ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में आवश्यक स्थानों पर अलाव जलाए जा रहे हैं।

उपायुक्त के निर्देशानुसार सभी प्रखंडों के पंचायत भवन परिसर में प्रमुख हाट-बाजारों एवं चौराहों पर घनी आबादी वाले क्षेत्रों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन तथा जरूरतमंद बस्तियों में अलाव की विशेष व्यवस्था की जा रही है। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को पहले से ही ईंधन एवं अन्य संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे।

उपायुक्त ने कहा, “ठंड के इस मौसम में कोई भी व्यक्ति खुले आसमान के नीचे ठिठुरने को मजबूर न हो, इसके लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों व अंचल अधिकारियों को अलाव निरंतर जलते रहने तथा जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त व्यवस्था करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।”

Share via
Share via