Ranchi Municipal Corporation cracks down on those renting out PM Awas Yojana flats; notices issued to 232 beneficiaries.

पीएम आवास योजना के फ्लैट किराये पर देने वालों पर रांची नगर निगम सख्त, 232 लाभुकों को नोटिस

Share
Link copied
Ranchi Municipal Corporation cracks down on those renting out PM Awas Yojana flats; notices issued to 232 beneficiaries.
Ranchi Municipal Corporation cracks down on those renting out PM Awas Yojana flats; notices issued to 232 beneficiaries.

रांची: प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत धुर्वा स्थित लाइट हाउस प्रोजेक्ट में आवंटित फ्लैटों को अवैध रूप से किराये पर देने के मामले में रांची नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की है। निगम ने ऐसे 232 लाभुकों को नोटिस जारी किया है, जिनके बारे में शिकायत मिली थी कि वे स्वयं आवास में नहीं रह रहे हैं और फ्लैट किराये पर देकर योजना के उद्देश्य को प्रभावित कर रहे हैं।

नगर निगम की प्रारंभिक जांच में पाया गया कि कई लाभुक आवंटित आवास में निवास नहीं कर रहे हैं। यह प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) की एसओपी के प्रावधानों का स्पष्ट उल्लंघन है, जिसके तहत आवंटित फ्लैट को किराये पर देना पूरी तरह प्रतिबंधित है।

RKDF
Adv

निगम ने नोटिस में संबंधित लाभुकों को 24 घंटे के भीतर आवास में स्वयं रहने के प्रमाण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। यदि निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब या साक्ष्य उपलब्ध नहीं कराया जाता है, तो संबंधित आवास का आवंटन रद्द करने की कार्रवाई शुरू की जाएगी।

रांची नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि प्रधानमंत्री आवास योजना आर्थिक रूप से कमजोर और पात्र परिवारों को स्थायी आवास उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित की जा रही है। योजना का दुरुपयोग, अवैध किरायेदारी या नियमों का उल्लंघन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।