Ranchi News:-123वीं पुण्यतिथि पर किया याद, बोले - उनकी शहादत हमेशा प्रेरणा देती रहेंगी

Ranchi News:-123वीं पुण्यतिथि पर किया याद, बोले – उनकी शहादत हमेशा प्रेरणा देती रहेंगी

Share
Link copied

Ranchi News

प्रेरणा चौरसिया

Drishti  Now  Ranchi

भगवान बिरसा मुंडा की 123वीं पुण्यतिथि पर भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष एवं राज्य सभा सांसद समीर उरांव ने उन्हें नमन किया। इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा, महिला मोर्चा एवं अनुसूचित जनजाति मोर्चा के तमाम सम्मानित कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। इन दौरान सांसद समीर उरांव ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें प्रेरणास्रोत बताया।
अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी
इस दौरान सभी को संबोधित करते हुए बताया कि महानायक बिरसा मुंडा जी ने 19वीं शताब्दी में अपने क्रांतिकारी और समाज सुधार गतिविधियों से आदिवासी समाज की दशा और दिशा बदल दी थी। उन्होंने 25 साल की कम उम्र में ही अंग्रेजों के खिलाफ आंदोलन किया और अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला कर रख दिया था। स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा के शहादत दिवस के अवसर पर आगे उन्होंने बताया कि इसी दिन साल 1900 में रांची जेल में बिरसा मुंडा ने अंतिम सांस ली थी।
हमें प्रेरित करती है उनका जीवन
उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा की शहादत और पराक्रम अद्भुत रही है। उनका जीवन देश की नई पीढ़ी को हमेशा प्रेरणा देने का काम करेंगे। समीर उरांव ने बिरसा मुंडा जी को याद करते हुए बताया कि जल, जंगल, ज़मीन तथा जनजातीय अस्मिता और संस्कृति की रक्षा के लिए लड़ने वाले महान योद्धा, स्वतंत्रता सेनानी हमारे दिलों में हमेशा जीवित रहेंगे और सम्पूर्ण देश उनका ऋणी रहेगा।

हमारे व्हाट्सप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पे क्लिक करे :-

https://chat.whatsapp.com/KgR5pCpPDa65iYZy1qW9jo

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow