एनआईए कोर्ट को मिला धमकी भरा पत्र, जज पर हमला और जेल ब्रेक का जिक्र

एनआईए कोर्ट को मिला धमकी भरा पत्र, जज पर हमला और जेल ब्रेक का जिक्र

Share
Link copied

रांची में एनआईए कोर्ट के जज को धमकी भरा पत्र मिलने की खबर से हड़कंप मच गया है। 12 अप्रैल को स्पीड पोस्ट के जरिए आए इस पत्र में एनआईए कोर्ट के जज पर एक महीने के भीतर हमले की धमकी दी गई है, साथ ही माओवादी नेताओं शीला मरांडी और प्रशांत बोस को जेल से छुड़ाने के लिए जेल ब्रेक की साजिश का जिक्र है।

मिली जानकारी के अनुसार पत्र में एक मोबाइल नंबर भी शामिल है, जिसके आधार पर पुलिस सुराग तलाश रही है। इस मामले को लेकर कोतवाली थाना में एफआईआर दर्ज की गई है और सुरक्षा एजेंसियां मामले की गहन जांच कर रही हैं। वहीं रांची और आसपास की जेलों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow