रनिया पुलिस ने हाईवे पर पकड़ा UP नंबर का ट्रक, मवेशी चारे के नीचे छिपाई गई भारी मात्रा में अवैध डोडा

रनिया पुलिस ने हाईवे पर पकड़ा UP नंबर का ट्रक, मवेशी चारे के नीचे छिपाई गई भारी मात्रा में अवैध डोडा

Share
Link copied
Rania police caught a truck with UP registration number on the highway, huge quantity of illegal poppy husk hidden under cattle feed.
Rania police caught a truck with UP registration number on the highway, huge quantity of illegal poppy husk hidden under cattle feed.

खूंटी : रनिया थाना प्रभारी श्यामल कुम्भकार को गुप्त सूचना मिली कि एक ट्रक के माध्यम से भारी मात्रा में अवैध डोडा (पोस्त की भूसी) बाहर ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने देर रात से ही हाईवे पर वाहन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया।

आज अहले सुबह करीब 3 बजे जब यूपी नंबर प्लेट वाला एक संदिग्ध ट्रक आता दिखा तो पुलिस ने उसे तुरंत रोक लिया। ट्रक की गहन तलाशी ली गई तो मवेशियों के चारे और चोकर (भूसी) के बोरों के नीचे बड़ी मात्रा में डोडा छिपाकर रखा गया था। पुलिस ने पूरे माल को जब्त कर लिया है। ट्रक चालक तथा अन्य संदिग्धों को हिरासत में ले पूछताछ शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में यह माल झारखंड से बाहर भेजा जा रहा था।

रनिया थाना प्रभारी श्यामल कुम्भकार ने बताया, “गुप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए हमने ट्रक को पकड़ लिया। डोडा की खेप काफी बड़ी है। आगे की जांच जारी है और इस पूरे नेटवर्क को उजागर करने का प्रयास किया जा रहा है।”

यह सफलता नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर पुलिस की सतर्कता को दर्शाती है। पुलिस पूरे मामले की गहन छानबीन कर रही है और संबंधित लोगों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।