पलामू में स्कॉर्पियो और क्रेटा में आमने-सामने की जोरदार टक्कर, कई लोग घायल

पलामू में स्कॉर्पियो और क्रेटा में आमने-सामने की जोरदार टक्कर, कई लोग घायल

Share
Link copied

पलामू जिले के सदर थाना क्षेत्र के जोरकट में रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें स्कॉर्पियो और क्रेटा कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों में सवार कई लोग घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों गाड़ियां तेज रफ्तार में थीं और मोड़ पर संतुलन बिगड़ने से आमने-सामने टकरा गईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और सभी घायलों को वाहनों से सुरक्षित निकालकर पलामू सदर अस्पताल भेजा। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, घायलों का उपचार चल रहा है और कुछ की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow