वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ झारखंड के पाकुड़ में SDPI का प्रदर्शन

वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ झारखंड के पाकुड़ में SDPI का प्रदर्शन

Share
Link copied

वक्फ संशोधन विधेयक 2025 के खिलाफ पाकुड़ जिले में सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) ने पाकुड़ में विरोध प्रदर्शन किया,
इस बिल के विरोध में पाकुड़ के चांचकी इलाके में भी प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शन का नेतृत्व एसडीपीआई के प्रदेश अध्यक्ष और जिला परिषद सदस्य मो हंजेला शेख ने किया, जिन्होंने इस विधेयक को असंवैधानिक बताया।

शेख ने आरोप लगाया कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार वक्फ संपत्तियों को अपने औद्योगिक मित्रों को सौंपने की साजिश रच रही है। उनका कहना था कि वक्फ पूरी तरह से मुस्लिम समुदाय से जुड़ा है और इसमें गैर-मुस्लिमों को शामिल करना संविधान के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिमों को जोड़कर संवैधानिक मूल्यों को नष्ट करने की कोशिश कर रही है।

 

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow