Sex racket busted in Chatra; 12 arrested, including five young women.

चतरा में सेक्स रैकेट का खुलासा, पांच युवतियों समेत 12 गिरफ्तार

Share
Link copied
Sex racket busted in Chatra; 12 arrested, including five young women.
Sex racket busted in Chatra; 12 arrested, including five young women.

चतरा: चतरा में पुलिस ने देह व्यापार के एक रैकेट का खुलासा करते हुए पांच युवतियों समेत कुल 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई न्यू परिसदन भवन के सामने संचालित चांदनी होटल में की गई। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार लोगों में रैकेट की कथित संचालिका भी शामिल है।

Baba new 1
Advertisement

मामले की जानकारी देते हुए एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने शनिवार को सदर थाना परिसर में प्रेस कांफ्रेंस की। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी को चांदनी होटल में अनैतिक गतिविधियां संचालित होने की सूचना मिली थी। सूचना के सत्यापन के बाद शुक्रवार को विशेष छापामारी टीम गठित कर होटल में कार्रवाई की गई।

RKDF
advertisement

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से पांच युवतियों समेत 12 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने रैकेट के संचालन में कथित रूप से शामिल महिला को भी गिरफ्तार किया है। एसडीपीओ ने बताया कि मामले में आगे की जांच की जा रही है और गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।

Kashmir
advertisement

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद होटल में संचालित कथित अनैतिक गतिविधियों को लेकर इलाके में चर्चा तेज हो गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।