20250907 155143

रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, ओम गर्ल्स हॉस्टल में पुलिस की छापेमारी, 10 लड़कियां हिरासत में

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। लालपुर थाना क्षेत्र में स्थित ओम गर्ल्स हॉस्टल में चल रहे इस अवैध धंधे की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। इस दौरान 10 लड़कियों को हिरासत में लिया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ओम गर्ल्स हॉस्टल में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। इस जानकारी के आधार पर सिटी डीएसपी, कोतवाली डीएसपी, लालपुर और कोतवाली थाने के डीएसपी सहित जिले के कई वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में छापेमारी की गई। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 10 लड़कियों को हिरासत में लिया, जिनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस इस मामले में शामिल अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है और यह जांच कर रही है कि इस रैकेट का नेटवर्क कितना बड़ा है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह धंधा लंबे समय से संचालित हो रहा था।

Share via
Send this to a friend