Img 20210220 Wa0034

सिमडेगा पंहुचे पूर्व मुख्यमंत्री बाबुलाल मरांडी, हेमंत सरकार पर जमकर बरसे.

सिमडेगा : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा विधायक दल के नेता बाबुलाल मरांडी सिमडेगा के जामबहार पंहुच कर जनजातीय सम्मेलन में शिरकत करते हुए वर्तमान झारखंड सरकार को आड़े हाथों लिया। सिमडेगा के जामबहार पंहुचते ही पूर्व मुख्यमंत्री बाबुलाल मरांडी का पारंपरिक तरीके से भव्य स्वागत किया गया। जनजातीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए बाबुलाल मरांडी ने झारखंड के वर्तमान सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहे कि हेमंत सरकार ने झारखंड को खोखला कर दिया है।

उन्होंने कहा कि इस सरकार ने कानुन व्यवस्था पुरी तरह से धाराशायी हो गई है। अपराध चरम पर पंहुच गयी है। बहु, बेटियों का इज्जत तार तार हो रहा है। दुसरी तरफ राज्य का विकास पूरी तरह ठप्प हो गया है। उन्होंने कहा अभी गठबंधन की सरकार बस राज्य में लूट खसोट कर अपना घर भरने का काम कर रही है। उन्होंने झारखंड अलग राज्य होने के आंदोलन पर बोलते हुए कहे कि झारखंड अलग करने का श्रेय लेकर अपना पीठ थपथपा कर कांग्रेस और दुसरे दल जनता को छलते आए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन काल में स्व अटल बिहारी वाजपेयी के शासनकाल में झारखंड को अलग राज्य बनाया गया।

ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर पंहुच गया है। बिना अंडर टेबल फीस के किसी के कोई काम नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि अंडर टेबल लेने वालों के साथ भी मजबुरी है कि उन्हें भी नौकरी बचाने के लिए सरकार तक चढावा पंहुचाना है। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार को गरीबों और यहाँ के आदिवासियों से कुछ लेना देना नही है वह सिर्फ अपना घर भर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कहती है खजाना खाली है। जबकि हकीकत इससे परे है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खजाने के पैसों को छिपा कर राजनीति कर रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री बाबुलाल मंराडी राज्य सरकार पर दहाड़ते हुए कहा कि सरकार सुधर जाए। राज्य के विकास को गति दे नहीं तो धक्का देकर सता से उतार दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाला समय भाजपा का है। भाजपा हीं विकास को गति दे सकती है। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि वर्तमान सरकार की हकीकत पहचाने और इसे सता से उतार राज्य के विकास को गति दें। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मण बडाईक, पूर्व विधायक विमला प्रधान, भाजपा जिला प्रभारी शैलेन्द्र कुमार सिंह सहित कई वक्ताओं ने संबोधन किया।

मौके पर मंच पर सासंद प्रतिनिधि सुशील श्रीवास्तव, दुर्ग विजय सिंह देव, दीपक पुरी, अनुप प्रसाद सहित कई भाजपाई मौजुद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via