सिमडेगा में विशेष वाहन जांच अभियान: 29 वाहनों से 60 हजार रुपये का ऑनलाइन चालान काटा

सिमडेगा में विशेष वाहन जांच अभियान: 29 वाहनों से 60 हजार रुपये का ऑनलाइन चालान काटा

शंभू कुमार सिंह

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिमडेगा : सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और यातायात नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई करते हुए 60 हजार रुपये से अधिक का राजस्व वसूला गया।

उपायुक्त कंचन सिंह और पुलिस अधीक्षक मोहम्मद अर्शी के निर्देश पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समीप यह विशेष जांच अभियान आयोजित किया गया। अभियान में सड़क सुरक्षा नियमों का पालन न करने वाले वाहनों की गहन जांच की गई। इसमें बिना हेलमेट पहने वाहन चलाने, आवश्यक दस्तावेजों की अनुपस्थिति और अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन जैसे मामलों पर फोकस रहा।

जांच के दौरान कुल 29 वाहनों पर कार्रवाई की गई और इनसे 60 हजार रुपये का ऑनलाइन चालान काटा गया। अधिकारियों ने वाहन चालकों से अपील की कि वे यातायात नियमों का सख्ती से पालन करें, हेलमेट तथा सीट बेल्ट का अनिवार्य उपयोग करें और सभी वैध दस्तावेज हमेशा साथ रखें।

अधिकारियों ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए इस तरह के जांच अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे। इससे न केवल राजस्व वसूली होगी, बल्कि जिले में सड़क सुरक्षा का स्तर भी ऊंचा उठेगा।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now