एसएसपी राकेश रंजन ने देर रात किया सुरक्षा व्यवस्था का औचक निरीक्षण, पुलिसकर्मियों को दिए सख्त निर्देश

Share
Link copied

एसएसपी राकेश रंजन ने देर रात किया सुरक्षा व्यवस्था का औचक निरीक्षण, पुलिसकर्मियों को दिए सख्त निर्देश

रांची: बीती रात रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राकेश रंजन ने शहर की कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए देर रात करीब 1 बजे अचानक निरीक्षण किया। इस औचक दौरे की जानकारी किसी भी पुलिस अधिकारी या कर्मचारी को पहले से नहीं थी।

एसएसपी राकेश रंजन ने देर रात किया सुरक्षा व्यवस्था का औचक निरीक्षण, पुलिसकर्मियों को दिए सख्त निर्देश

एसएसपी रंजन ने स्टेशन रोड, बिरसा चौक, मेन रोड, हरमू बायपास रोड और अरगोड़ा चौक सहित शहर के कई महत्वपूर्ण इलाकों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से सीधा संवाद किया और वाहनों की चेकिंग, पुलिस बल की तैनाती, और अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

एसएसपी राकेश रंजन ने देर रात किया सुरक्षा व्यवस्था का औचक निरीक्षण, पुलिसकर्मियों को दिए सख्त निर्देश

निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों और जवानों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के प्रति और अधिक सतर्कता बरतने, वाहन चेकिंग में कड़ाई करने और शहर में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।

एसएसपी राकेश रंजन ने देर रात किया सुरक्षा व्यवस्था का औचक निरीक्षण, पुलिसकर्मियों को दिए सख्त निर्देश

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow