रांची SSP ने बुढ़मू थाना प्रभारी रामजी कुमार

रांची SSP ने बुढ़मू थाना प्रभारी रामजी कुमार

Share
Link copied

 

रांची के बुढ़मू थाना क्षेत्र में बालू घाट पर करीब आधा दर्जन टर्बो,ट्रेक्टर और जेसीबी में आगजनी के मामले में रांच एसएसपी ने कार्रवाई करते हुए बुढ़मू थाना प्रभारी रामजी कुमार और सब इंस्पेक्टर संतोष को सस्पेंड किया है। मामले में रांची एसएसपी ने बताया की बालू उठाव और साथ ही अपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण न रखने के कारण ये कार्रवाई की गई है। वही रांची एसएसपी ने बताया की फिलहाल मामले की जांच चल रही है किन लोगो के द्वारा बालू उठाव किया जा रहा रहा था और किस आपराधिक गिरोह के द्वारा इस वारदात को अंजाम दिया गया है।मामले में जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे उस आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रांची SSP ने बुढ़मू थाना प्रभारी रामजी कुमार

क्या है मामला 
रांची जिले के बुढ़मू  थाना क्षेत्र के छापर नदी घाट से अवैध बालू का ढूलाई निरंतर जारी है,साथ ही उग्रवादियों/अपराधियों का आपसी टकराव भी जारी है, जिसका खामियाजा बुढ़मू प्रखंड के लोगो को भुगतना पड़ रहा है, दहशत मे ग्रामीण है, उग्रवादियों/अपराधियों द्वारा लगातार फायरिंग, आगजनी सहित अन्य घटनाओ को अंजाम दे रहे है इसका कारण सिर्फ अपना वर्चस्व क़ायम करना है, जिससे क्षेत्र मे डर व्याप्त हो सके और लेवी कि राशि सहज ही मिल सके, इसी कड़ी मे मगलवार कि देर रात करीब 12 बजे छापर स्थित दामोदर नदी बालू घाट मे उग्रवादियों/अपराधियों ने 4 ट्रबो, 1 ट्रेक्टर व 1 जेसीबी मशीन को आग के हवाले कर दिया है, सभी वाहन अवैध बालू ढूलाई मे लगा हुआ था,देर रात हुई इस घटना से क्षेत्र मे अफरा तफरी मच गई है वही लोगो मे डर का माहौल है, कि कहीं अब उग्रवादियों/अपराधियों मे एक बार फिर खुनी संघर्ष ना उत्पन्न हो जाय, अगर ऐसा होता है तो कई मासूम व आमजनो को भी इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है.हलांकि बीते रात हुए आगजनी संबंधित घटना कि जिम्मेदारी अभी तक किसी भी उग्रवादी संघठन ने नहीं ली है. वही पुलिस इस घटना के बाद अलर्ट पर है और घटना को लेकर पता लगा रही है कौन संगठन ने इस घटना को अंजाम दिया है

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow