पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा के सीए सुमन सिंह गिरफ्तार ( suman singh arrest )

पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा के सीए सुमन सिंह गिरफ्तार ( suman singh arrest )

Share
Link copied

suman singh arrest

झारखंड की खान एवं उद्योग विभाग की  सचिव पूजा सिंघल के सीए सुमन कुमार गिरफ्तार कर लिया गया है पुख्ता जानकारी है कि आज सुबह उसे ईडी ने डिटेन किया और कुछ घंटों बाद सुमन सिंह की गिरफ्तारी हो गयी ।

गौरतलब है कि ईडी जल्द ही पूजा सिंघल को भी समन भेजकर पूछताछ कर सकती है.
वैसे जानकारी के मुताबिक सुमन सिंह को एस्ट्रोलॉजी में भी दिलचस्पी थी  आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल का सीए मूल रूप से बिहार के सहरसा का रहने वाला है. सुमन के परिचितों ने बताया कि सुमन को पढ़ाई के दौरान एस्ट्रोलॉजी से भी काफी लगाव था. वह हस्तरेखा की कई किताबें पढ़ा करता था. उस दौरान वह बेहद सटीक भविष्यवाणी किया करता था, जिसकी वजह से उसके मित्र और उनके रिश्तेदार उनसे अपना भविष्य जानने के लिए पहुंचते थे. सीए की पढ़ाई पूरी करने के बाद वह कई बड़े अधिकारियों के संपर्क में आ गया.
 रांची आने के बाद सुमन की किस्मत ही बदल गई देखते ही देखते वह करोड़ों रुपए में खेलने लगा. बड़े बड़े अधिकारियों और व्यापारियों की काली कमाई को सफेद करने का काम सुमन के बाएं हाथ का खेल था. लेकिन कहते हैं ना कि जब किस्मत खराब होता है तो जो दूसरों की लकीरे देखकर उनकी किस्मत बताते हैं वह खुद की ही लकीरों को ही पढ़ नहीं पाते हैं. फिलहाल सुमन ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है  पूछताछ जारी है. सुमन को अपने घर से मिले 19.31 करोड़ का हिसाब ईडी को देना है.
शुक्रवार से शुरू हुई थी छापेमारी: दरअसल शुक्रवार को खान एव उद्योग विभाग की सचिव पूजा सिंघल और उनके करीबियों के 25 ठिकानों पर ईडी ने एक साथ छापेमारी की थी ,ईडी की छापेमारी के दौरान पूजा सिंघल और उनके करीबियों के द्वारा तकरीबन 150 करोड़ के निवेश संबधी दस्तावेज भी एजेंसी को मिले हैं. वही उनके सीए सुमन कुमार के आवास से 19.31करोड़ रुपये बरामद किए हैं.
ईडी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार छापेमारी में पूजा सिंघल के खिलाफ पर्याप्त सबूत हाथ लगे हैं, ऐसे में अब ईडी जल्द ही पूजा सिंघल को समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाएगी. ईडी सूत्रों के मुताबिक पल्स अस्पताल में छापेमारी के दौरान भी अस्पताल के मालिकाना हक समेत कई जगह निवेश से जुड़े कागजात मिले हैं. जांच के दौरान झारखंड कैडर के अन्य ब्यूरोक्रेट्स और सफेदपोशों की भूमिका भी इस मामले में सामने आ सकती है. रांची के एयरपोर्ट रोड में स्थित ईडी कार्यालय में पूजा सिंघल के ठिकानों से जप्त किए गए कागजातों की जांच भी शुरू कर दी गई है. पूरे मामले की जांच के लिए वित्त विभाग सहित कई दूसरे विभागों के अधिकारियों को भी लगाया गया है.
जानकारी यह भी है की पूजा सिंघल की आवाज से कई जगह निवेश के दस्तावेज मिले हैं जबकि मुजफ्फरपुर में पूजा सिंघल के ससुर के पास भी करोड़ों के दस्तावेज के कागज मिले हैं बताया जा रहा है कि ईडी जल्द ही आप सुमन सिंह को कोर्ट में पेश करेगी और रिमांड में ले सकती है
ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow