Pooja's money

पूजा सिंघल के ठिकानो पर रेड आज भी जारी , CA हिरासत में कई राज उगले Raid continues today at the locations of Pooja Singhal

Share
Link copied

Raid continues today at the locations of Pooja Singhal

प्रवर्त्तन निदेशालय की अलग अलग टीम झारखंड की वरिष्ठ आईएएस की अवैध खनन और शेल
कंपनियों से जुड़े मामले में शुक्रवार से ही एक साथ कई ठिकानों पर
छापेमारी कर रही है । इस छापेमारी में पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा के सीए सुमन कुमार के यहां से ईडी ने 19 करोड़ 31 लाख रुपए कैश बरामद किए हैं जिसे 7 बक्सों में भरकर एक बस में डालकर ईडी अपने साथ ले गयी। जबकि कार्रवाई के दौरान सीए के घर से ही 150 करोड़ के संपत्ति के दस्तावेज भी मिले हैं जबकि यह भी बताया जा रहा है कि पूजा सिंघल के घर से जमीन और निवेश के दस्तावेज मिले हैं जबकि सीए के मॉल में भी निवेश के कई दस्तावेज मिले हैं बताया यह भी जा रहा है की CA  सुमन सिंह को ED  ने हिरासत में लिया है जिसके बाद उसने कई राज उगले है

 

 

कल से ईडी की टीम आईएएस अधिकारी और झारखंड की खान और उद्योग सचिव पूजा सिंघल के सरकारी
आवास तथा उनके पति के आवास  समेत कई जगहों छापेमारी कर रही है इस छापेमारी को लेकर गोड्डा के
बीजेपी सांसद निशिकांत दूबे ने दावा किया है कि पूजा सिंघल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, उनके भाई और विधायक बसंत सोरेन गुर्गों और दलालों को कौड़ी के भाव खान आवंटित किया है । Ed की छापेमारी झारखंड, बिहार, राजस्थान, हरियाणा और एनसीआर के डेढ़ दर्जन से अधिक जगहों पर एक
साथ चल रही है। हालांकि इस छापेमारी के बारे में अभी ईडी की  ओर से कोई आधिकारिक जानकारी मीडिया से साझा नहीं की गयी है ।

 

पूजा सिंघल पर मनरेगा घोटाले के एक मामले में हाईकोर्ट के आदेश पर पूरे मामले की जानकारी से संबंधित शपत्र पत्र ED ने दायर की थी। खूंटी में हुए मनरेगा में घोटाले के वक्त पूजा सिंघल ही वहां उपायुक्त
थी। जबकि चतरा में भी अगस्त 2007 से 2008 तक पूजा सिंघल उपायुक्त थी और वहां भी उनपर
गड़बड़ी का आरोप लगा था। जबकि पलामू में उपायुक्त रहने के दौरान पूजा सिंघल पर करीब 83
एकड़ भूमि एक निजी कंपनी को खनन के लिए ट्रांसफर करने का आरोप लगा है। वर्तमान में उनके पास
उद्योग सचिव और खान सचिव का प्रभार है। इसके अलावा पूजा सिंघल झारखंड राज्य खनिज
विकास निगम (जेएसएमडीसी ) की चेयरमैन भी हैं। बता दें कि पूजा सिंघल इससे पहले भी बीजेपी की
सरकार में कृषि सचिव के पद पर तैनात थीं।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow