TEACHER 

आरोप स्कुल में शिक्षक (TEACHER) के सामने कपड़े उतरवाने की सजा से आहत छात्रा ने खुद को किया आग के हवाले, स्थिति गंभीर

Share
Link copied

SCHOOL TEACHER  STORY
अभी झारखण्ड की बेटी अंकिता का मामला ठंडा भी नहीं पड़ा था की झारखण्ड में एक ऐसी घटना सामने आयी है जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया है यह मामला है तो अंकिता से भिन्न मगर आरोप है की इस घटना में भी एक बेटी से साथ कुछ ऐसा हुआ की वो खुद को आग लगाने पर मजबूर हो गयी। दरअसल जमशेदपुर से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। बताया जाता है की जहां भुइयांडीह छायानगर नौवीं कक्षा की छात्रा ने चीटिंग के शक में शिक्षक द्वारा कपड़े उतरवाने की ग्लानि से स्कूल से घर आकर खुद को आग के हवाले कर दिया। करीब 80 फीसदी जल चुकी छात्रा को परिजन एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां छात्रा की स्थिति की गंभीरता को देखते हुए टाटा मुख्य अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक है छात्रा शारदामनी स्कूल के कक्षा नौवीं की छात्रा है। जहां स्कुल परीक्षा चल रहा था। इसी दौरान शिक्षिका को छात्रा द्वारा चीटिंग किए जाने का शक हुआ। जिसके बाद शिक्षिका छात्रा को दूसरे कमरे में ले गयी और वहां उसके कपड़े उतरवाकर उसकी जांच की गई, जिससे छात्रा को काफी ग्लानि हुई, और उसने घर आकर खुद को आग के हवाले कर दिया। परिजनों ने बताया कि इसकी जानकारी छात्रा की सहेली ने दी। उधर घटना के बाद परिवार में मातम छा गया है। फिलहाल मामले की सूचना सीतारामडेरा थाना पुलिस को दे दी गई है।

कपड़े उतरवाने की सजा से आहत छात्रा ने खुद को किया आ’ग के हवाले, स्थिति गंभीर

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow