टीएमसी छोड़ आज ही BJP में शामिल हुए तीन राज्यसभा सांसदों को भाजपा ने बनाया उम्मीदवार

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) से इस्तीफा देने वाले तीन राज्यसभा सांसदों को भाजपा ने अपना आधिकारिक उम्मीदवार घोषित कर दिया है। इन नेताओं ने आज भाजपा की सदस्यता ली और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य की मौजूदगी में औपचारिक रूप से पार्टी जॉइन की।
भाजपा में शामिल होने वाले ये तीन बड़े चेहरे हैं- सुखेंदु शेखर राय, सुष्मिता देव और प्रकाश चिक बड़ाइक। इन तीनों नेताओं ने टीएमसी छोड़ने से पहले राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफे के तुरंत बाद भाजपा ने इन्हें उसी तीन खाली हुई राज्यसभा सीटों पर उम्मीदवार बनाकर चुनावी मैदान में उतारने का फैसला किया है।

तीनों नेताओं के टीएमसी छोड़ने से राज्यसभा की तीन सीटें खाली हुई थीं। अब यही तीनों नेता भाजपा के टिकट पर एक बार फिर राज्यसभा चुनाव लड़ेंगे। यह कदम पश्चिम बंगाल में विपक्षी एकता को मजबूत करने की दिशा में भाजपा की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने इन नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि ये अनुभवी नेता राज्य में भाजपा की विचारधारा को मजबूती प्रदान करेंगे। तीनों पूर्व TMC सांसद लंबे समय से पार्टी में विभिन्न पदों पर रहे हैं और पश्चिम बंगाल की राजनीति में उनकी अच्छी पहचान है। सुष्मिता देव पूर्व सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री की करीबी मानी जाती हैं, जबकि सुखेंदु शेखर राय और प्रकाश चिक बड़ाइक भी पार्टी के अंदर प्रभावशाली रहे हैं।

















