स्कार्पियो के धक्के से घायल वृद्ध की हालत गम्भीर , बेहतर ईलाज के लिए चिकित्सकों ने किया रेफर.

Share
Link copied

पलामू : अरुनिष सिंह.

पलामू/ हरिहरगंज : शहरी क्षेत्र अंतर्गत एनएच 98 पर तीव्र गति से जा रहे एक स्कार्पियो गाड़ी जो संडा डिहरी का बताया जा रहा है जिसके चपेट में आकर अररुआ कला टोला चरकेरिया निवासी 70 वर्षीय वृद्ध गोविंद यादव गम्भीर रूप से घायल हो गए। उनका दायां पैर बुरी तरह कुचल गई है। शरीर के अन्य हिस्सों में भी काफी चोटें लगी हैं। मौके पर घायलावस्था में आस पास के लोगों ने तत्परता दिखाई और इलाज के लिए हरिहरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर ईलाज के लिए चिकित्सकों ने सदर अस्पताल मेदिनीनगर रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार स्कार्पियो गाड़ी छतरपुर की ओर से औरंगाबाद की तरफ जा रही थी तभी यह हादसा हुई। मालूम हो कि हरिहरगंज में वाहनों के परिचालन के दौरान सड़क सुरक्षा के नियमों का अनुपालन नही होने से सड़क हादसों में वृद्धि हुई है।वाहनों का बेरोकटोक तीव्र परिचालन हो रहा है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow