अंडर 16 ज़िला क्रिकेट लीग का उद्घाटन.

Share
Link copied

Team Drishti.

साहिबगंज : ज़िला क्रिकेट ऐसोसिएशन के तत्वाधान में गुरुवार से अंडर 16 ज़िला क्रिकेट लीग का शुभारंभ हुआ। सिदो कान्हू स्टेडियम में टूर्नामेंट का उद्घाटन जेएससीए सदस्य चंदेश्वर प्रसाद उर्फ बोदी सिन्हा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर व बल्लेबाज़ी कर किया। टूर्नामेंट इंचार्ज मो अशफ़ाक़ आलम ने बताया कि टूर्नामेंट में कुल 8 टीमों ने हिस्सा लिया है। टूर्नामेंट के सभी मैच सिदो कान्हू स्टेडियम व पुलिस लाइन मैदान में कोविड 19 के तहत एहतियाती उपायों में बीच खेले जाएंगे। मौके पर ज़िला क्रिकेट संघ सचिव श्रीकृष्ण डालमिया, एनआईएस कोच योगेश प्रसाद यादव, जय प्रकाश सिन्हा, चतुरानंद पांडेय, चेतन भरतिया, संतोष सिंह, जन्मजेय मिश्रा, राकेश गुप्ता, सतीश सिन्हा, अमित तिवारी, अभिषेक, बंटी, रामप्रवेश, राकेश रौशन सहित अन्य मौजूद थे।

हुई थर्मल स्क्रीनिंग
टूर्नामेंट शुरू होने से पहले कोविड 19 के तहत एहतियाती उपाय अपनाए गये। मैदान में प्रवेश से पहले सामाजिक दूरी का पालन करते हुए सभी खिलाड़ियों, अंपायर, स्कोरर व आगंतुकों की थर्मल स्क्रीनिंग की गयी। वहीं खिलाड़ियों के हाथों को सेनिटाइज किया गया। उद्घटान अवसर पर सभी खिलाड़ी व अतिथि मास्क पहने हुए थे। वहीं निश्चित दूरी पर बिना हाथ मिलाए खिलाड़ियों से परिचय लिया गया।

उद्घटान मैच में यूथ क्रिकेट क्लब ने 110 से बड़ी जीत दर्ज की

टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच यूथ क्रिकेट क्लब ए एवं 11 वारियर्स के बीच खेला गया। टॉस जीत कर 11 वारियर्स ने क्षेत्र रक्षण का निर्णय लिया। पहके बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 246 रन का पहाड़ खड़ा कर दिया। फैज़ान ने 89 व मिस्टर एनर्जी ने 82 रन बनाया। 11 वारियर्स के गेंदबाज अभय ने 2 जबकि विवेक ने 1 विकेट लिए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी 11 वारियर्स की टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 136 रन ही बना पायी। अपनी टीम के लिए सूर्या ने सर्वाधिक 30 व अपूर्व ने 19 रन बनाया। यूथ क्रिकेट क्लब के के गेंदबाज अरबाज व अनिकेत ने 2-2 विकेट लिया। यूथ क्रिकेट क्लब ने 110 रनों से विजय हासिल किया। मैच में अंपायरिंग सागर सुमन व गुड्डा ने किया। जबकि स्कोरिंग रवि कुमार कर रहे थे।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow