नाबालिग के अपहरण और निकाह कराने के आरोप में तीन गिरफ्तार

सिमडेगा: नाबालिग के अपहरण और निकाह कराने के आरोप में सिमडेगा पुलिस ने तीन प्राथमिकी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फिरोज खान उर्फ कोटन खान, नौशान खान उर्फ नीरा खान और सायरा खातून के रूप में हुई है। तीनों गुमला जिले के गोसनगर के निवासी हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता के परिजनों ने 11 अक्टूबर 2026 को सिमडेगा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि नाबालिग के विवाह का प्रस्ताव दिया गया था, लेकिन कम उम्र होने के कारण परिजनों ने इसे अस्वीकार कर दिया। आरोप है कि इसके बाद परिजनों को फोन पर धमकी दी गई। इसी बीच 4 अक्टूबर को नाबालिग लापता हो गई। बाद में आरोपियों की ओर से फोन कर उसे अपने साथ ले जाने और निकाह कराने की जानकारी दी गई। परिजनों के आग्रह के बावजूद उसे वापस नहीं लाया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस. खोटरे के निर्देश पर गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में सिमडेगा थाना कांड संख्या 132/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 6 एवं 8 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार तीनों आरोपियों को 13 अक्टूबर को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। सिमडेगा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध अपराध से संबंधित किसी भी सूचना की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।

अपराध नियंत्रण के लिए बोकारो पुलिस को मिलीं 53 नई बाइक, GPS से होगी गश्त की निगरानी
सायरनयुक्त मोटरसाइकिलों से संकरी गलियों और भीड़भाड़ वाले इलाकों तक पहुंचेगी पुलिस; गश्ती जवानों के मोबाइल नंबर भी होंगे सार्वजनिक बोकारो। जिले…

दिवाली से पहले कोल इंडिया के ठेका मजदूरों को राहत, अब 1,443 रुपये तक मिलेगी दैनिक मजदूरी
1 अक्टूबर से लागू हुईं वीडीए की नई दरें, बीसीसीएल के करीब 6 हजार ठेका श्रमिकों को भी होगा फायदा धनबाद। दिवाली…

















