अपने व अपने परिवार की सुरक्षा हेतु अनिवार्य रूप से पहनें मास्क व दूसरों को भी करें जागरूक : उपायुक्त.

अपने व अपने परिवार की सुरक्षा हेतु अनिवार्य रूप से पहनें मास्क व दूसरों को भी करें जागरूक : उपायुक्त.

Share
Link copied

देवघर : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री मंजूनाथ भजंत्री के निर्देशानुसार आज को सारठ अनुमंडल क्षेत्र के अलावा देवघर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न चौक-चौराहों यथा-वीर कुंवर सिंह चैक, बरमसिया चैक, टाॅवर चैक, उत्पाद कार्यालय के निकट का तिराहा, पंडित शिवराम चौक, सत्संग चौक के समीप, बस स्टैंड चौक से बजरंगी चौक एवं बाजला चौक पर प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारियों व सुरक्षाकर्मियों के द्वारा सघन मास्क चेकिंग अभियान चलाया गया एवं बिना मास्क पहने आने-जाने वाले लोगों पर 50 रूपये का अर्थदण्ड लगाया गया।

इस दौरान चौक-चौराहों पर बिना मास्क पहने लोगों को मास्क देकर उन्हें जागरूक करने के साथ-साथ अर्थदण्ड के रूप में 50 रुपये का जुर्माना वसूला गया। साथ ही वर्तमान में एक बार फिर कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए लोगों को अत्यंत सजग व सावधान रहने का निर्देश दिया गया है, ताकि सभी लोग साफ-सफाई मास्क, सेनेटाईजर एवं सामाजिक दूरी का अनिवार्य रूप से पालन करते हुए दूसरों को भी ऐसा करने हेतु प्रेरित करने का आग्रह किया गया।

मास्क जागरूकता अभियान के तहत जुर्माने के रूप में 50 रुपये की राशि वसूल की गयी कोविड नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों से
अभियान के तहत द्वारा बिना मास्क के घर से बाहर निकले लोगो को कोविड के बढ़ते मामलो एव दुष्प्रभाव से अवगत कराया गया। साथ ही विभिन्न चौक-चौराहों पर बिना मास्क के बाहर घुम रहे लगभग 1000 से ज्यादा लोगो से अर्थ दंड के रूप में 50 रुपये की राशि वसूल की गयी।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow