रिम्स रांची में एमबीबीएस छात्र की दुखद अंत, संस्थान में शोक की लहर

रांची : झारखंड के प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थान राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) से एक अत्यंत दुखद समाचार सामने आया है। संस्थान के हॉस्टल नंबर 8 में रह रहे एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के एक छात्र शनिवार सुबह अपने कमरे में मृत पाए गए। मृतक छात्र की पहचान अक्षित कुजूर के रूप में हुई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मिली जानकारी के अनुसार, अक्षित शुक्रवार रात को खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने गए थे। शनिवार सुबह जब उनके सहपाठी उनसे मिलने पहुंचे, तो स्थिति को देखकर उन्होंने तुरंत इसकी सूचना रिम्स प्रशासन को दी। छात्र को तत्काल रिम्स के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस और प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है और वैधानिक प्रक्रियाओं को पूरा करते हुए उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के सही कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।
रिम्स प्रशासन ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है और पीड़ित परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं। संस्थान ने बताया कि मृतक छात्र के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और वे रांची के लिए रवाना हो चुके हैं। मिली जानकारी के अनुसार मृतक छात्र फर्स्ट ईयर के एक्जाम में फेल हो गया था और सप्लीमेंट्री परीक्षा भी पास नहीं कर पाया।

















