अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दो दिवसीय ऑनलाइन योग महोत्सव कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ.

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दो दिवसीय ऑनलाइन योग महोत्सव कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ.

Share
Link copied

राँची : आज योग करो निरोग रहो कार्यक्रम कार्यक्रम के जरिए सामाजिक संस्था स्नेह फाउंडेशन एवं एम एस डांस एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों को योग से अपने जीवन को निरोग बनाने के उद्देश्य से गूगल मिट के जरिए दो दिवसीय ऑनलाइन योग महोत्सव 2021 का आयोजन किया गया। जिसका उद्धघाटन समाजसेवी आशुतोष द्विवेदी एवं राजीव रंजन ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर आशुतोष द्विवेदी एवं राजीव रंजन ने संयुक्त रूप से कहा कि योग भारत की प्राचीन परंपरा का एक अमूल्य उपहार है। यह दिमाग और शरीर की एकता का प्रतीक है। मनुष्य और प्रकृति के बीच सामंजस्य है।विचार संयम और पुर्ती प्रदान करने वाला है तथा स्वास्थ्य और भलाई के लिए एक समग्र दृष्टिकोण को भी प्रदान करने वाला है। हमेसा योग करने से शरीर और मन दोनों स्वास्थ्य रहता है।

इस दो दिवसीय ऑनलाइन योग महोत्सव में इंटरनेशनल गोल्ड मेडलिस्ट मिस्टर विकास कुमार गोप ने विद्यार्थियों को योग के महत्व को बारीकियों से बताकर के योगाभ्यास कराया। इस अवसर सभी विद्यार्थियों ने योग आशना, मुदर अशन, प्राणायाम, मेडिटेशन एवं सूर्य नमस्कार आदि कई आशना को योगाभ्यास किया। मोके पर मुख्य रूप से एम एस डांस एकेडमी के निदेशक सुशील साहू, ममता साहू, विक्की, हेमा, पम्मी, सुभम, सागर, दीप,पप्पू, राजवीर, नयन, दीपिका सहित अन्य लोगो ने अपना योगदान दिया।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow