Weather Report:-दिनभर छाए रहे बादल, दोपहर बाद बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट, बिजली आपूर्ति रही बाधित

Weather Report:-दिनभर छाए रहे बादल, दोपहर बाद बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट, बिजली आपूर्ति रही बाधित

Author drishtinow | Edited by drishtinow
Updated: Mon, 20 Mar 2023 12:40 PM (IST)

Weather Report

प्रेरणा चौरसिया

Drishti  Now  Ranchi

पश्चिमी विक्षोभ व चक्रवाती सिस्टम के असर से रविवार को दूसरे दिन अनुमंडल भर में बारिश दर्ज की गई। शनिवार को तेज हवा के साथ करीब 2 घंटे मध्यम से तेज बारिश हुई। दूसरे दिन दिनभर बादल छाए रहे। दोपहर बाद बारिश शुरू हुई। हालांकि कल से मुकाबला रफ्तार कम रही। इस बेमौसम बारिश ने रबी फसलों को प्रभावित किया है।

इधर दारीसाई कृषि अनुसंधान केन्द्र के मौसम विभाग ने सोमवार को भी हल्की बारिश की संभावना जताई है। अब तक 16 मिमी बारिश रिकार्ड की गयी है। शुक्रवार देर रात से ही मौसम में बदलाव हो गया था। शनिवार को हल्की बारिश शुरू हुई। कुछ ही घंटे में तेज बारिश में बदल गई। बारिश की वजह से अधिकतम तापमान में अधिकतम तापमान 26 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 20 डिग्री दर्ज की गई। मौसम के तकनीकी पदाधिकारी डा. विनोद कुमार ने बताया कि सिस्टम अब भी मजबूत स्थिति में हैं। ऐसे में सोमवार को भी मध्यम बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना बनी हुई है। खानपान पर रखे खास ध्यान : डाॅ. भोगान हेंब्रम

स्थानीय चिकित्सक डा. भोगान हेम्ब्रम का कहना है कि इस मौसम में खानपान का ध्यान रखें, भीगने से बचें बदले मौसम का असर लोगों की सेहत पर भी पड़ सकता है। उन्होंने बताया कि लोगों को इस बारिश में भीगने से बचने की जरूरत है। वहीं खाना पान का ध्यान भी रखना होगा। ताकि मौसमी बीमारी से प्रभावित होने से बच सकें। भोजन ताजा व गर्म ही लें। बच्चों व बुजुर्गों को खासकर बारिश से बचने की जरूरत है।

दारीसाई विज्ञान केन्द्र के वरीय कृषि वैज्ञानिक डा. आरती वीणा एक्का ने बताया कि बारिश से फलों, सब्जियों व उद्यानिकी फसलों को ज्यादा नुकसान नहीं है। हालाकि बादल मौजूद रहें, तो टमाटर के जल्द पकने की स्थिति बनेगी। इससे टमाटर की फसल को नुकसान हो सकता है। रबी फसल को भी नुकसान होगा। इस समय बहरागोड़ा तथा चाकुलिया एरिया में खेतों में धान लगा हुआ है। आगामी दिनों में बादल छाए रहने के साथ बारिश होगी तो धान में रोग व कीटों का प्रकोप बढ़ेगा।

 

हमारे व्हाट्सप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पे क्लिक करे :-

https://chat.whatsapp.com/KgR5pCpPDa65iYZy1qW9jo

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow