Woman dies after being hit by a train near Mohamadganj station; Railway Police investigating.

मोहमदगंज स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत, जांच में जुटी रेलवे पुलिस

Share
Link copied
Woman dies after being hit by a train near Mohamadganj station; Railway Police investigating.
Woman dies after being hit by a train near Mohamadganj station; Railway Police investigating.

पलामू: हुसैनाबाद अनुमंडल के जपला–सिगसिगी रेलखंड पर सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। यह घटना मोहमदगंज रेलवे स्टेशन से करीब 200 मीटर दूर डाउन रेलवे ट्रैक पर हुई।

मृतका की पहचान मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के कडंडा गांव निवासी अनीता देवी (पति- धर्मेंद्र मेहता) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अनीता देवी इलाज के लिए जपला जाने वाली पैसेंजर ट्रेन पकड़ने स्टेशन पहुंच रही थीं। इसी दौरान काशी सोत नदी रेलवे पुल के समीप वह ट्रेन की चपेट में आ गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

RKDF
Adv

घटना की सूचना मिलते ही मोहम्मदगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी नारायण सोरेन ने बताया कि हादसा रेलवे सिग्नल के भीतर हुआ है, जो रेलवे क्षेत्राधिकार में आता है। इसलिए मामले की कार्रवाई रेलवे पुलिस (जीआरपी/आरपीएफ) द्वारा की जा रही है।

रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। घटना के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।