झारखंड में भी हाईजैक हुई थी ट्रेन, जाने उस दिन की कहानी

झारखंड में भी हाईजैक हुई थी ट्रेन, जाने उस दिन की कहानी

Share
Link copied

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में ट्रेन हाईजैक का मामला सुर्खियों में है। BLA (बलूच लिबरेशन आर्मी) ने मंगलवार को जाफर एक्सप्रेस को हाईजैक कर लिया था। ट्रेन में 425 लोग सवार थे। आपको बता दें कि भारत में भी ट्रेन हाईजैक की घटना हो चुकी है।

22 अप्रैल 2009 को नक्सलियों के द्वारा बिहार और झारखंड बंद का ऐलान किया था। इस दौरान झारखंड के लातेहार के हेहेगेड़ा स्टेशन पर BDM पैसेंजर ट्रेन को हाईजैक कर लिया था। इस ट्रेन में 500 यात्री सवार थे, जिन्हें लगभग डेढ़ घंटे तक बंधक बनाया गया था। हालांकि कुछ पत्रकारों के समझाने पर नक्सली मान गए थे और यात्रियों को छोड़ दिया गया।

बता दें कि झारखंड में ट्रेन हाईजैक की यह पहली घटना नहीं थी। नक्सल इतिहास में झारखंड में तीन बार ट्रेन हाईजैक की घटना हुई है। पहली बार 2006 जबकि दो हाईजैक की घटना 2009 में हुई है। हालांकि इसमें किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ था।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow