जामताड़ा तेज रफ्तार बाइक ने युवक को मारी टक्कर दो की मौत

जामताड़ा तेज रफ्तार बाइक ने युवक को मारी टक्कर दो की मौत

Share
Link copied

जामताड़ा/चंदन सिंह

जामताड़ा में सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना गोविंदपुर साहिबगंज हाईवे में नारायणपुर में हुई है। बताया जाता है तेज रफ्तार बाइक सवार ने संतुलन खोकर सड़क किनारे चल रहे एक युवक को जोरदार टक्कर मार दी जिससे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

वहीं बाइक चला रहे युवक की भी घटना स्थल पर मौत हो गई। बाइक पर सवार एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है जिसे बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर किया गया है। मृतकों में महतोडीह निवासी पप्पू शेख की पहचान हो गई है वहीं अन्य दो स्थानीय बताये जा रहे हैं। दुर्घटना के बाद उनके परिजन घटनास्थल पर पहुचे। पुलिस दोनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow