सिमडेगा में संत प्रवर विज्ञानदेव जी महाराज का भव्य सत्संग कार्यक्रम 7 सितंबर को

सिमडेगा में संत प्रवर विज्ञानदेव जी महाराज का भव्य सत्संग कार्यक्रम 7 सितंबर को

Share
Link copied

शंभू कुमार सिंह 

सिमडेगा : सिमडेगा में विहंगम योग संत समाज के तत्वावधान में पहली बार संत प्रवर विज्ञानदेव जी महाराज के आगमन की तैयारियां जोरों पर हैं। 7 सितंबर 2025 को नगर भवन में संध्या 6 बजे से 9 बजे तक आयोजित होने वाले सत्संग कार्यक्रम में संत प्रवर विज्ञानदेव जी महाराज अपने दिव्य प्रवचनों से भक्तों को आत्म जागरण और राष्ट्र जागरण का संदेश देंगे।

विहंगम योग संत समाज के अनुसार, संत प्रवर विज्ञानदेव जी महाराज कश्मीर से कन्याकुमारी तक स्वर्वेद संदेश यात्रा के तहत देशभर में आत्मिक और आध्यात्मिक जागृति का संदेश प्रसारित कर रहे हैं। इसी कड़ी में उनका आगमन सिमडेगा में होने जा रहा है। इस भव्य सत्संग कार्यक्रम में भक्तों को संत प्रवर के दर्शन, सान्निध्य और उनके हाथों से प्रसाद प्राप्त करने का सौभाग्य प्राप्त होगा।

आयोजकों ने समस्त सिमडेगा वासियों से इस कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है। यह आयोजन न केवल आध्यात्मिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह सामाजिक और नैतिक उत्थान का भी एक अवसर प्रदान करेगा। सभी सिमडेगा वासियों को इस सत्संग में भाग लेकर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करने के लिए आमंत्रित किया गया है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow