20210203 173923

गोला प्रखंड में हुआ विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर का आयोजन.

रामगढ़ : सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से बुधवार को गोला प्रखंड कार्यालय के सभागार में विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार रामगढ़ श्री दिलीप तिर्की, प्रखंड विकास पदाधिकारी गोला श्री अजय कुमार रजक सहित अन्य ने दीप प्रज्वलित कर किया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी गोला श्री अजय कुमार रजक ने कहा कि विगत एक महीने से विभिन्न माध्यमों का इस्तेमाल कर सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी आम जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इसी क्रम में आज विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर का आयोजन गोला प्रखंड कार्यालय के सभागार में किया गया है, इसका उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा आम जनों तक सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी पहुंचाना तथा योजनाओं के माध्यम से उन्हें उसका लाभ देना है।

विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर के आयोजन के दौरान ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के 10 लाभुकों, मनरेगा के 9 लाभुकों, श्रम विभाग द्वारा संचालित वस्त्र वितरण के 2 लाभुकों, कृषि विभाग द्वारा संचालित मृदा स्वास्थ्य कार्ड के 4 लाभुकों, सामाजिक सुरक्षा शाखा द्वारा संचालित वृद्धा पेंशन योजना के 3 लाभुकों, स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित जननी सुरक्षा योजना के तहत 5 लाभुकों, आपूर्ति विभाग द्वारा संचालित ग्रीन राशन कार्ड योजना के 5 लाभुकों, अंचल कार्यालय द्वारा संचालित दाखिल खारिज, पारिवारिक सदस्यता सूची प्रमाण पत्र एवं अन्य प्रमाण पत्र के 7 लाभुकों, बाल विकास परियोजना विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री लाडली योजना के 14 एवं बैसाखी वितरण के 1 लाभु को, जेएसएलपीएस द्वारा संचालित ऋण वितरण योजना के तहत तीन सखी मंडलों तथा जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र संबंधित 5 लाभुकों को सांकेतिक रूप से योजनाओं का लाभ दिया गया।

रामगढ़, आकाश शर्मा

Share via
Share via