पुलिस ने शहर में चलाई अवैध शराब के खिलाफ छापामारी अभियान.
सिमडेगा : शराबी और शराब विक्रेताओं के खिलाफ पुलिस ने झोपड़पट्टी में चलाया छापामारी अभियान । शराब व शबाब व अपराध के लिए बदनाम झोपड़पट्टी और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस लगातार छापामारी अभियान चला रही हैं। सदर थाना प्रभारी दयानंद कुमार ने फिर से शहर की झोपड़पट्टी और इसके आसपास के क्षेत्रों में शराबियों के खिलाफ सघन अभियान चलाते हुए शराबियों की क्लास ली।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस दौरान छुपकर शराब पीते कुछ शराबी अंधेरे में गिरते फांदते भागते भी नजर आए। सदर पुलिस की शराबियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई शहर के बेवड़ों में हलचल मच गई है। अब शराबी नए नए जगह भी तलाशने लगे हैं। लेकिन कहते हैं न कानून के हाथ लंबे होते हैं। शराबी कहीं भी छुप कर शराब पीएं पुलिस वहाँ पंहुच इनकी क्लास ले लेती है।
ज्ञात हो कि हाल के दिनों में शराबियों का हौसला इतना बुलंद हो गया था कि वे सार्वजनिक जगहों पार्क स्टेडियम व शहर के बीच में स्थित कुंज नगर मोहल्ले मैं बैठकर शराब पीने से नहीं हिचकते थे। शराबियों ने 1 जनवरी को आदर्श नगर साहू मोहल्ला में भी शराबियों ने रोड जाम कर मारपीट अभद्रता व नोकझोंक की घटना को अंजाम दिया था। सार्वजनिक जगहों पर शराब पीने वालों से त्रस्त हो चुके शहरवासी शराबियों के खिलाफ पुलिस की इस अभियान की सराहना कर रहें हैं।
सिमडेगा, शम्भू कुमार सिंह

















