20210208 203140

उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय मध्याह्न भोजन स्टीयरिंग कम मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक.

रामगढ़ : सोमवार को जिला समाहरणालय सभागार में उपायुक्त श्री संदीप सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय मध्याह्न भोजन स्टीयरिंग कम मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों को मध्याह्न भोजन संचालन हेतु विभाग द्वारा जारी किए गए दिशा निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन करते हुए चावल का उठाव करने एवं विद्यालय बंद होने के दौरान आठवीं कक्षा तक के बच्चों को भोजन उपलब्ध कराने हेतु कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने सिविल सर्जन डॉक्टर साथी घोष को नियमित रूप से सभी सरकारी विद्यालयों में बच्चों के स्वास्थ्य जांच हेतु शिविर का आयोजन करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने ससमय इससे संबंधित कार्यों की समीक्षा करने का भी निर्देश दिया।

बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन रामगढ़, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रामगढ़, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों सहित अन्य उपस्थित थे।

रामगढ़, आकाश शर्मा

Share via
Share via