20210210 150826

पुलिस ने 7 साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार.

जामताड़ा : पुलिस ने 7 ऐसे साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें से कई साइबर अपराधी अन्य प्रदेशों का काम छोड़कर जामताड़ा पहुंच गए और साइबर अपराध करने लगे। पुलिस ने इन्हें करमाटांड़ थाना क्षेत्र के रिंगोचिंगो गांव से गिरफ्तार किया है। दरअसल जब लॉकडाउन लगा तो ये मुंबई जैसे बड़े शहर को छोड़कर अपने घर वापस आ गए फिर यहां साइबर क्राइम की प्रशिक्षण लिया और लोगों को ठगने का काम शुरू कर दिया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस ने इन्हें फिसिंग करते हुए गिरफ्तार कर लिया है और इनके पास से कई मोबाइल फर्जी सिम बरामद की गई है। जामताड़ा के एसपी दीपक कुमार सिन्हा ने बताया कि साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि जामताड़ा को साइबर मुक्त बनाना पहली
प्राथमिकता है।

जामताड़ा, कार्तिक सिंह

Share via
Share via